• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्दे पर री-रिलीज के लिए तैयार 'रंगीला,' इसी फिल्म से बॉलीवुड में एआर रहमान को मिला था ब्रेक

Rangeela is ready for re-release; it was this film that gave AR Rahman his break in Bollywood. - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली । साल 1995 में आई आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'रंगीला' तो आपको याद होगी। फिल्म अपने समय में ब्लॉकबस्टर रही थी और अब फिल्म को दोबारा पर्दे पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी और इस बात की जानकारी खुद उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान ने दी है। उर्मिला मातोंडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आमिर खान फिल्म 'रंगीला' के री-रिलीज की जानकारी दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर ने कहा, "हमारी फिल्म 'रंगीला' सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है। मैंने फिल्म में मुन्ना का किरदार निभाया था, जो मेरा फेवरेट था। इस फिल्म में राजेश जोशी नाम के एक्टर भी थे, जिन्हें हमने बाइक एक्सीडेंट में खो दिया।" अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया।
बता दें कि फिल्म 'रंगीला' 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई थी और फिल्म के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में फिल्म को री-रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 1995 में बनी 'रंगीला' सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म का बजट लगभग 4.5 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म ने रिलीज के बाद घरेलू स्तर पर लगभग 20.22 करोड़ की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 33.4 करोड़ रुपए रहा था। साल 1995 में किसी फिल्म की इतनी कमाई ही उसे सुपरहिट बनाती थी। उस वक्त 100 करोड़ या 1000 करोड़ के कलेक्शन का ट्रेंड नहीं था। कमाई के साथ-साथ फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
फिल्म को 14 फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिले और 7 अवॉर्ड्स जीते। रंगीला के लिए उर्मिला को बेस्ट एक्ट्रेस, आमिर खान को बेस्ट एक्टर, जैकी श्रॉफ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और राम गोपाल वर्मा को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण तीनों ही राम गोपाल वर्मा ने किए हैं।
फिल्म के गानों में सिंगर एआर रहमान ने आवाज और म्यूजिक दिया है। खास बात ये है कि रंगीला फिल्म एआर रहमान की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले वे तमिल और हिंदी वर्जन फिल्मों में अपनी आवाज देते थे। इस फिल्म में कुछ नौ गानों को फिल्माया गया है, जिसमें "हो जा रंगीला रे," "क्या करें या ना करें," और "मंगता है क्या" जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर बने हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rangeela is ready for re-release; it was this film that gave AR Rahman his break in Bollywood.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ar rahman, bollywood, rangeela, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved