• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिजिटल पैरा डांस शो होस्ट करेंगे राम चरण, प्रभुदेवा और फराह

Ram Charan, Prabhudeva, Farah Khan to host digital para dance show - Bollywood News in Hindi

मुंबई। तेलुगू अभिनेता राम चरण, कोरियोग्राफर-फिल्मकार व अभिनेता प्रभुदेवा और कोरियोग्राफर व फिल्मकार फराह खान एक डिजिटल पैरा डांस शो की मेजबानी करेंगे। शो का शीर्षक 'हील योरलाइफ थ्रू' डांस है। यह शो विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए है और इन कठिन समय के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए है। राम चरण ने कहा, "'हील योरलाइफ थ्रू डांस' प्रेरणा और सकारात्मकता का जश्न मनाता है। हमारा देश कई प्रतिभाशाली लोगों से भरा हुआ है, जो बाधाओं के बीच जीवन की चुनौती के साथ विजेता बनते हैं। हम इन असाधारण रूप से प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाना चाहते थे। मुझे यकीन है कि यह प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी एक प्रेरक अनुभव होगा।" उन्होंने आगे कहा, "अभी हम जिस कठिन समय का सामना कर रहे हैं, उसे देखते हुए, मानसिक कल्याण के बारे में सभी को शिक्षित करना आवश्यक है। इस तेज भागती जि़ंदगी में जो हम जीते हैं, बहुत से लोग सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और अपने शौक, जो तनाव को कम करने वाला होता है, उसे नजरअंदाज करते हैं। 'हील योरलाइफ थ्रू डांस' उनके स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करने के लिए एक रिमांइडर है। डांस हमारे विचारों में बहुत अधिक सकारात्मकता लाता है और हमें उस कठिन वास्तविकता से भर देता है जिसका हमें दिन-प्रतिदिन सामना करना पड़ता है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Charan, Prabhudeva, Farah Khan to host digital para dance show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram charan, prabhudeva, farah khan, digital para dance show, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved