• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'बिग बॉस ओटीटी 2' में नए ट्विस्ट के साथ आएंगी रकुल प्रीत सिंह

Rakul Preet Singh will come with a new twist in Bigg Boss OTT 2 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 'बिग बॉस ओटीटी-2' के वीकेंड का वार एपिसोड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई लव यू' का प्रमोशन करने आएंगी। फिलहाल, यह खुलासा नहीं हो पाया है कि क्या रकुल प्रीत गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर आएंगी, या वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने के लिए एक स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, मैं बिग बॉस ओटीटी पर पहले वीकेंड का वार का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं शो की बहुत बड़ी फैन हूं और हमेशा वीकेंड एपिसोड देखने की कोशिश करती हूं!
एक्ट्रेस ने कहा, मैं सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने और सलमान सर के साथ समय बिताने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। सलमान सर को एक्शन में देखना बहुत मजेदार होने वाला है, और मैं स्पेशल ट्विस्ट के साथ वीकेंड के वार में आऊंगी।''
बता दें 'आई लव यू' एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसमें प्यार के भावुक और अंधेरे पक्ष को दर्शाया गया है, और इसमें पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी हैं।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'आई लव यू' एथेना और द वर्मिलियन वल्र्ड की प्रोडक्शन है, जो जाने-माने फिल्म निर्माता निखिल महाजन द्वारा लिखित और निर्देशित है, और ज्योति देशपांडे, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' और 'आई लव यू' जियोसिनेमा पर स्ट्रीमिंग हो रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rakul Preet Singh will come with a new twist in Bigg Boss OTT 2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bigg boss ott 2, rakul preet singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved