• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज शांडिल्य ने बालाजी टेलीफिल्म्स संग खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, आरोपों को बताया बेबुनियाद

Raaj Shaandilyaa terminates contract with Balaji Telefilms, calls allegations baseless - Bollywood News in Hindi

मुंबई। निर्देशक राज शांडिल्य ने एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स) के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। राज ने ऑफिशियल बयान में अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। राज शांडिल्य ने जारी ऑफिशियल बयान में स्पष्ट करते हुए बताया कि कॉन्ट्रैक्ट के अधिकारों के अनुसार टर्मिनेशन नोटिस जारी किया गया था, जिसे दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है। राज शांडिल्य ने कहा, "मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के अधिकारों के अनुसार बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया था। टर्मिनेशन नोटिस जारी हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। अगर बालाजी को लगता था कि उनके पास टर्मिनेशन को चुनौती देने का कोई ठोस कानूनी आधार है, तो वे सिविल कोर्ट जा सकते थे, लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय अब बेबुनियाद क्रिमिनल आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है। राज का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं और टर्मिनेशन को चुनौती देने के बजाय डराने-धमकाने की कोशिश लगती हैं। उन्होंने अपनी लीगल पोजीशन पर भरोसा जताया और कहा कि वे ऐसे किसी भी इल्जाम को सही कानूनी प्रक्रिया के जरिए देखेंगे।
राज ने यह भी साफ किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'भागम भाग 2' पूरी तरह ट्रैक पर है और तय समय पर आगे बढ़ेगी। फिल्म में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, परेश रावल जैसे कलाकार हैं और यह साल 2006 की हिट कॉमेडी 'भागम भाग' का सीक्वल है। राज ने क्रिएटिव इंडस्ट्री के सदस्यों से अपील की कि वे ऐसे प्रेशर टैक्टिक्स पर ध्यान दें और भविष्य में प्रोफेशनल एसोसिएशन तय करते समय सावधानी बरतें।
राज शांडिल्य निर्देशक के साथ ही लेखक भी हैं, जिन्होंने 'ड्रीम गर्ल', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्मों में काम किया है। जानकारी के अनुसार, एकता कपूर ने कॉन्‍ट्रैक्‍ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए राज शांडिल्‍य समेत 'भागम भाग 2' के प्रोड्यूसर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स पर भी केस किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raaj Shaandilyaa terminates contract with Balaji Telefilms, calls allegations baseless
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raj shandilya, ekta kapoor, balaji motion pictures, balaji telefilms, bhagam bhag 2, akshay kumar, manoj bajpayee, paresh rawal, dream girl, dream girl 2, vicky vidya ka wo wala video, contract termination, bollywood, indian director, legal dispute, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved