• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी पर उठे विवादों पर मोनालिसा ने कहा, हमने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, अफवाहों में सच्चाई नहीं

On the controversy surrounding her wedding, Monalisa - Bollywood News in Hindi

तिरुवनंतपुरम,। महाकुंभ मेले में फूलमाला बेचने वाली मोनालिसा बड़ी-बड़ी और नीली आंखों की वजह से वायरल सेंसेशन बन गई थीं। हाल ही में वह अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करने के बाद फिर से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है, लेकिन अब दोनों ने इसका खंडन किया है। मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर इलाके में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। शादी के दौरान मोनालिसा लाल रंग की साड़ी में दिखीं, जबकि फरमान ने सफेद रंग का सफेद कुर्ता और मुंडू पहना हुआ है। हाल ही में मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने आईएएनएस के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और लोग जैसा सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है।
मोनालिसा ने कहा, "लोग जो सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। हमारी शादी पूरी तरह से हिंदू परंपरा से मंदिर में हुई थी। हमारी शादी के दौरान रीति-रिवाजों का पालन किया गया। मेरे पिता भी शायद कुछ सोच रहे होंगे, लेकिन जो अफवाहें चल रही हैं, वो गलत हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारे लिए सब धर्म एक समान हैं।"
फरमान ने भी अपनी बात रखी और केरल सरकार का सपोर्ट किया। फरमान ने कहा, "केरल सरकार ने हमारा सपोर्ट किया, उनको हमारी तरफ से तहे दिल से शुक्रिया। हमें उम्मीद भी नहीं थी कि हमारी शादी में इतने सारे लोग आएंगे। हमें लगा था कि हमारी शादी में कुछ ही लोग होंगे और साधारण तरीके से निपट जाएगी, लेकिन बहुत सारे लोग और मंत्री आए थे। शिक्षा मंत्री आए थे और सभी ने हमें आशीर्वाद दिया और जैसा लोग बोल रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है। हमारे लिए सारे धर्म एक जैसे हैं।"
दोनों की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, यूजर्स जमकर फरमान और मोनालिसा को ट्रोल रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On the controversy surrounding her wedding, Monalisa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: monalisa, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved