• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नहीं रहा नुक्कड़ का खोपड़ी, मुश्किल है फिल्मों के लिए शराबी मिलना

—राजेश कुमार भगताणी फिल्म उद्योग से दुखद समाचारों का आना लगातार जारी है। आज एक और दुखद समाचार मिला चरित्र अभिनेता समीर खाखर के निधन का। समीर खाखर, हिन्दी फिल्म उद्योग में जॉनी वॉकर के बाद एक ऐसे अभिनेता रहे जिन्होंने फिल्मों में शराबी के चरित्र में सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त की थी। वर्ष 1985 चुन-चुन करती आई चिडिय़ा से अपने फिल्म करियर का आगाज करने वाले समीर खाखर को वर्ष 1986 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए कार्यक्रम नुक्कड़ से घर-घर में पहचान मिली। इस सीरियल में उन्होंने खोपड़ी का किरदार निभाया था जो हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता था, लेकिन बातें बढ़ी ज्ञानवर्धन और मनोरंजक करता था। नुक्कड़ के बाद समीर खाखर को टीवी सीरियल सर्कस से काफी लोकप्रियता मिली थी। दर्शकों ने नुक्कड़ में सबसे ज्यादा समीर खाखर उर्फ खोपड़ी को पसन्द किया। इस चरित्र की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि जब उन्होंने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई तो परदे पर इनके आते ही दर्शक सिनेमा घरों में खोपड़ी-खोपड़ी कहना शुरू कर देते हैं। इसकी मिसाल हमें प्रत्यक्ष तब देखने को मिली थी जब 1987 में मूक फिल्म पुष्पक का प्रदर्शन हुआ था। इस फिल्म में समीर खाखर ने स्वयं के नाम से ही एक अमीर आदमी की भूमिका का निर्वाह किया था। वर्ष 1985 से लेकर 2021 तक फिल्मों व टीवी वेब सीरीज में काम करने वाले समीर खाखर ने कुल मिलाकर 48 फिल्मों, टीवी शोज, शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज में काम किया। अपने करियर में उन्होंने इन 48 में से 39 फिल्में, 7 टीवी शोज, 1 एक वेब सीरीज और एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था। टीवी शोज में जहाँ उन्हें नुक्कड़ में सर्वाधिक सफलता मिली, वहीं फिल्मों में उन्हें दर्शकों ने पुष्पक (कमल हासन के साथ), शहंशाह (अमिताभ बच्चन) और जय हो (सलमान खान) के साथ सराहना मिली।
समीर खाखर के निधन की पुष्टि उनके भाई गणेश खाखर ने की। उन्होंने बताया उन्हें कल सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। डॉक्टर के कहने पर हमने उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया। उनके कई अंग फेल होने के कारण आज सुबह 4.30 बजे उनका निधन हो गया। मृत्यु के वक्त समीर खाखर 71 वर्ष के थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nukkad ka khopadee is no more, it is difficult to get drunkards for films
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nukkad ka khopadee is no more, it is difficult to get drunkards for films, sameer khakhar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved