• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

नंदिता दास बोली, ‘मंटो’ में है सीमाओं से पार जाने की क्षमता

कान्स में सआदत हसन मंटो की बायोपिक को मिली प्रतिक्रिया के बारे में नंदिता ने बताया, ‘‘मैं खुद को कुशकिस्मत मानती हूं कि हमारे पास एचपी स्टूडियोज है, जो हमारे प्रमुख निर्माताओं में से एक है और चूंकि एचपी कान्स का आधिकारिक पार्टनर है, वे प्रमुख होटलों में से एक होटल ली मेजेस्टिक में 22 मई को शानदार शाम की मेजबानी कर सके, जहां हमने फिल्म का तीन मिनट का फुटेज दिखाया।’’ ‘मंटो’ को ब्राजीलियाई लेखक व गीतकार पाउलो कोएल्हो का समर्थन मिलने के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने फिल्म के समर्थन में एक वीडियो मैसेज भेजा था। वितरकों, महोत्सव में शामिल हुए निर्देशकों, दोस्तों और सिनेमा प्रेमियों सभी ने ‘मंटो’ के साथ जुड़ाव महसूस किया है। फिल्म को लेकर लोगों की जिज्ञासा साफ झलक रही थी। मंटो का किरदार निभाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन को कान्स में सराहना मिलने पर नंदिता का कहना है कि उन्हें सभी ने पसंद किया।

ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

यह भी पढ़े

Web Title-Nandita Das Manto leapfrogs on to Cannes canvas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nandita das, manto leapfrogs on to cannes canvas, manto, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved