• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

नंदिता दास बोली, ‘मंटो’ में है सीमाओं से पार जाने की क्षमता

मुंबई। हाल ही में 70 वें कान्स फिल्म महोत्सव में वैश्विक फिल्म उद्योग को अपनी आगामी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘मंटो’ फिल्म से परिचित कराने के बाद भारत लौटीं अभिनेत्री व फिल्मकार नंदिता दास को पूरा भरोसा है कि उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित फिल्म से दुनियाभर के दर्शक जुड़ाव महसूस करेंगे और इसे पसंद करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन करने वाली नंदिता ने फिल्म में मंटो का किरदार निभाने के लिए प्रतिभाशाली अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लिया है। रसिका दुग्गल उनकी पत्नी सोफिया का किरदार अदा कर रही हैं। नंदिता ने कान्स में अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर बताया, ‘‘बस अभी लौटी हूं, यह रोमांचक और थका देने वाला था। अपनी सारी चकाचौंध के साथ यह महोत्सव फिल्मों के लिए स्वर्ग है और फिल्मकार इसे नकार नहीं सकते और शूटिंग के बीच में 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने अब तक के सफर को साझा करने के लिए कान्स जाना आसान नहीं था, लेकिन यह सार्थक रहा।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nandita Das Manto leapfrogs on to Cannes canvas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nandita das, manto leapfrogs on to cannes canvas, manto, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved