• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'जोराम' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Manoj Bajpayee starrer Zoram will be released in theaters on December 8. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। मनोज बाजपेयी-स्टारर आगामी फिल्म 'जोराम' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। इसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, राजश्री देशपांडे, तनिष्ठा चटर्जी और स्मिता तांबे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक देवाशीष मखीजा ने कहा, ''जोराम' एक जुनूनी प्रोजेक्ट है जो मेरे दिल के करीब है। मेरे दिमाग में काफी समय से स्क्रिप्ट थी। इस साल दुनिया भर के फिल्म समारोहों में अविश्वसनीय प्रशंसा और गर्मजोशी पाने के बाद, यह आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।''
उन्होंने कहा, “मखीजा फिल्म जी स्टूडियो में अनुपमा बोस और मेरे लिए दृढ़ विश्वास ही वह कारण है जो 'जोराम' को यहां तक लाया है। मनोज बाजपेयी के नेतृत्व वाले कलाकार अब तक के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। यह उनका और शानदार क्रू की समर्पण और प्रतिभा है जिसने इस कहानी को आकार और जीवन दिया।''
फिल्म का निर्माण शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म का संगीत मंगेश धाकड़े ने तैयार किया है। जी स्टूडियोज और मखीजा फिल्म के बैनर तले बनी 'जोरम' 8 दिसंबर को रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manoj Bajpayee starrer Zoram will be released in theaters on December 8.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: zoram, manoj bajpayee, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved