• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘मैं यह सब कर पाऊंगा, इस उम्र में तो बिल्कुल नहीं लगता’

नई दिल्ली। फिल्म लवरात्रि से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। फिलहाल तो वे अपने अभिनय करियर पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने भविष्य में राजनीति में शामिल होने की बात से इनकार नहीं किया है। राजनेता अनिल शर्मा के बेटे और केंद्रीय मंत्री रहे सुखराम के पोते आयुष हिमाचल के मंडी जिले में पलकर बड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से प्राप्त की है। उन्होंने कहा, मेरा पालन-पोषण एक राजनीतिक घराने में हुआ है, फिर भी राजनीति मुझे कभी उत्साहित नहीं करती। मैं यह भी समझता हूं कि एक राजनेता की जिम्मेदारियां क्या हैं, मैं दिल्ली में पढ़ रहा था, मेरे पिता हिमाचल में थे, हम बमुश्किल ही मिल पाते थे। आयुष ने कहा, मुझे पता है कि राजनीति में होने के लिए आपको लोगों की सेवा करना आना चाहिए, मैं यह सब कर पाऊंगा, इस उम्र में तो बिल्कुल नहीं लगता। हां, यह जरूर है कि मैं राजनीतिक परिवेश में बड़ा हुआ हूं और खाने की मेज पर राजनीतिक चर्चा होती रहती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Loveratri actor Aayush Sharma on joining politics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: loveratri, actor aayush sharma, joining politics, anil sharma, sukhram, arpita, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved