• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुश्किल है 500 करोड़ तक पहुँचना, 2रे नम्बर पर ही रहेगी गदर-2

It is difficult to reach 500 crores, Gadar-2 will remain at number 2 - Bollywood News in Hindi

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करने में सिर्फ 12 दिन लगाए हैं। गदर-2 का कारोबार बता रहा है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसन्द आई है। 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बीते 12 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 12 दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 'गदर 2' ने अपनी रिलीज के 12वें दिन 12.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 400.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हाईएस्ट कलेक्शन मूवीज की बात की जाए तो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' के ऊपर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान', प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' और यश की फिल्म 'केजीएफ 2' है। विचारणीय प्रश्न यह है कि क्या गदर-2 पठान के 500 करोड़ के आंकड़े को छूने या उसे पार करने में सफल होगी। इसकी उम्मीद बहुत कम नजर आती है। इसका कारण यह है कि अब दर्शकों की तादाद सिनेमाघरों में सिमटने लगी है। दूसरे शनिवार और रविवार के बाद सोमवार से कारोबार में 70 प्रतिशत से ज्यादा कमी आ गई है। यही कारण रहा कि 400 करोड़ तक पहुँचने में उसे सप्ताह के दो दिन सोमवार और मंगलवार लग गए। इसके अतिरिक्त शाहरुख की पठान को देखते वक्त दर्शकों में जबरदस्त उन्माद था, वे उसे देखने के लिए दोबारा सिनेमाघरों में जा रहे थे। जबकि गदर-2 के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। इसका कारण यह है कि गदर-2 की कहानी में दम नहीं है साथ ही खलनायक के साथ टकराव कमजोर है। पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम का टकराव जबरदस्त था। इसके अतिरिक्त आगामी सप्ताह 25 अगस्त को आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल का प्रदर्शन होने जा रहा है, जबकि शाहरुख की पठान के वक्त 4 सप्ताह तक कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हो पाई थी, जिसके चलते उसे लगातार दर्शकों की संख्या मिलती रही। साथ ही यह सोलो रिलीज थी, जबकि गदर-2 का मुकाबला ओएमजी-2 से हो रहा है। इस फिल्म के बारे में सिनेमाघरों का कहना है कि यह 25 अगस्त के सप्ताह में भी जारी रहेगी। ऐसे में अब गदर-2 को ओएमजी के साथ ड्रीम गर्ल से भी मुकाबला करना पड़ेगा। हाँ यह जरूर तय है कि वह लाइफटाइम कारोबार में बाहुबली-2 और यश की केजीएफ-2 को पीछे छोड़ने में सफल हो जाएगी। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' के 400 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सफर पर नजर डालें तो दो दिन में 50 करोड़ रुपये, तीन दिन में 100 करोड़ रुपये, चार दिन में 150 करोड़ रुपये, पांच दिन में 200 करोड़ रुपये, छह दिन में 250 करोड़ रुपये, आठ दिन में 300 करोड़ रुपये रुपये, 10 दिन में 350 करोड़ रुपये और 12 दिन में 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It is difficult to reach 500 crores, Gadar-2 will remain at number 2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: difficult reach 500 crores, gadar-2, at number 2, pathaan, sunny deol, shahrukh khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved