• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्वतंत्रता दिवस और दीवाली पर होगा आमिर, अक्षय और शाहरुख का टकराव

वर्ष के सीमित 52 शुक्रवारों के चलते हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसी न किसी सितारे का टकराव देखने को मिल रहा है। फिल्म निर्माण तेजी से हो रहा है, जिसके चलते प्रदर्शन दिन कम पडने लगे हैं। इस वर्ष 15 अगस्त और दीवाली पर आमिर खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का टकराव होने जा रहा है। दर्शकों को इन सितारों की बेहतरीन फिल्में एक की सप्ताह में देखने को मिलेंगी। बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से भले ही यह टकराव नुकसान का सौदा हो लेकिन दर्शकों के लिए यह अच्छा मौका होता है। वे उस फिल्म को देखना पसन्द करते हैं जिसे अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जरूरी नहीं है बडे सितारों की हर फिल्म अच्छी बनी हो, जिसे देखने के लिए पैसा खर्च किया जाए। इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘रौला’ जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे अगस्त में रिलीज होगी। इससे एक सप्ताह पहले आमिर खान अपनी फिल्म रिलीज करने वाले हैं। ऐसी खबरें थी कि अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ भी अगस्त में रिलीज की जानी है। इसका मतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख के साथ अक्षय कुमार की सीधी टक्कर होगी। लेकिन अब खबर है कि अक्षय की फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज को आगे खिसका दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Independence day & Diwali there could be shah rukh khan vs akshay kumar vs aamir khan clash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: independence day and diwali, shah rukh khan vs akshay kumar vs aamir khan clash, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved