वर्ष के सीमित 52 शुक्रवारों के चलते हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसी न किसी सितारे का टकराव देखने को मिल रहा है। फिल्म निर्माण तेजी से हो रहा है, जिसके चलते प्रदर्शन दिन कम पडने लगे हैं। इस वर्ष 15 अगस्त और दीवाली पर आमिर खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का टकराव होने जा रहा है। दर्शकों को इन सितारों की बेहतरीन फिल्में एक की सप्ताह में देखने को मिलेंगी। बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से भले ही यह टकराव नुकसान का सौदा हो लेकिन दर्शकों के लिए यह अच्छा मौका होता है। वे उस फिल्म को देखना पसन्द करते हैं जिसे अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जरूरी नहीं है बडे सितारों की हर फिल्म अच्छी बनी हो, जिसे देखने के लिए पैसा खर्च किया जाए।
इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘रौला’ जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान और
अनुष्का शर्मा नजर आएंगे अगस्त में रिलीज होगी। इससे एक सप्ताह पहले आमिर
खान अपनी फिल्म रिलीज करने वाले हैं। ऐसी खबरें थी कि अक्षय कुमार की
‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ भी अगस्त में रिलीज की जानी है। इसका मतलब है कि
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख के साथ अक्षय कुमार की सीधी टक्कर होगी। लेकिन अब खबर
है कि अक्षय की फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज को आगे खिसका दिया है।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आमिर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का टीजर दिसंबर में रिलीज
कर दिया था। इस फिल्म में उनका एक्सटेंडिड कैमियो है। वहीं लीड रोल में
दंगल फेम जायरा वसीम नजर आएंगी। पहले फिल्म की रिलीज डेट 4 अगस्त घोषित की
गई थी। अब निर्माताओं ने फैसला लिया है कि इसे दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।
अगर
ऐसा होता है तो इसका मतलब होगा कि आमिर की फिल्म अक्षय कुमार और रजनीकांत
की ‘2.0’ से टकराएगी। यह फिल्म रोबोट का सीक्वल है और इसे काफी बडे बजट में
बनाया जा रहा है। वहीं रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ को
दीवाली के आसपास रिलीज करने वाले थे। लेकिन जब उन्होंने सुना कि शंकर का
वेंचर दुनियाभर में दीवाली पर रिलीज हो रहा है तो शेट्टी ने अपनी रिलीज डेट
आगे बढा दी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर अगस्त में अक्षय
और शाहरुख का क्लैश या फिर नवंबर में अक्षय और आमिर का क्लैश देखने को
मिलेगा।