• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'विक्रम वेधा' का जारी हुआ टीजर, फिल्म में ऋतिक और सैफ का जोरदार एक्शन

मुंबई । प्रसिद्ध तमिल निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री की एक्शन-थ्रिलर 'विक्रम वेधा' का टीजर बुधवार को जारी हो गया है। तमिल ब्लॉकबस्टर के हिंदी रीमेक में वेधा के रूप में ऋतिक रोशन और विक्रम के रूप में सैफ अली खान हैं। 1 मिनट-46-सेकंड लंबे टीजर में दर्शकों को एक्शन से भरपूर कहानी की एक झलक है। टीजर में कई सारे डायलॉग हैं। कई एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल ड्रामा भी है। टीजर, 'विक्रम वेधा' के लिए एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज होने का वादा करता है। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
माधवन और विजय सेतुपति अभिनीत तमिल मूल 2017 में एक बड़ी हिट थी।
'विक्रम वेधा' की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न हैं। एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खूंखार गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है, जिसके बाद कहानी शुरू होती है।
वाईनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन की 'विक्रम वेधा' को टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स और जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hrithik, Saif amp up action in Vikram Vedha Hindi remake teaser
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hrithik roshan, saif ali khan, vikram vedha, hrithik, saif amp up action in vikram vedha hindi remake teaser, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved