• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अपनी तरह की पहली योजना, फिल्मी धरोहर सहेजेगी सरकार

पुणे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अजय मित्तल ने शनिवार को यहां कहा कि उनका मंत्रालय देश की फिल्मी एवं गैर फिल्मी धरोहर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और वैश्विक मानकों के अनुरूप भावी पीढ़ी के लिए फिल्मों एवं गैर फिल्मी सामग्रियों के परिरक्षण के लिए सभी संभव कदम उठा रहा है। मित्तल यहां पुणे में फिल्म कंडीशन एसेसमेंट के लांच के अवसर पर बोल रहे थे, जो राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन (एनएफएचएम) के कार्यान्वयन का पहला चरण है। मित्तल ने कहा कि यह दुनिया में अपने तरह की पहली परियोजना है, जिसमें सरकार फिल्म संरक्षण के पहलू की दिशा में भारी धनराशि खर्च कर रही है, ताकि समृद्ध फिल्मी धरोहर आने वाली पीढिय़ों के लिए उपलब्ध कराए जा सके। एनएफएआई में लगभग 1,32,000 फिल्मों के रीलों की स्थिति का आकलन किया जाएगा और इन रीलों के जीवन को विस्तारित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रथम चरण के दौरान, प्रत्येक फिल्म की रील को ट्रैक किया जाएगा और आरएफआईडी टैकिंग के द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी।

[@ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]

यह भी पढ़े

Web Title-government starts new plan for flim Restoration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, starts, new, plan, flim, restoration, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved