• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रोजेक्ट-के से जारी हुई दीपिका पादुकोण की पहली झलक, 500 करोड़ का बजट

First glimpse of Deepika Padukone released from Project-K, budget of 500 crores - Bollywood News in Hindi

सिद्धार्थ आनन्द निर्देशित पठान में शीघ्र नजर आने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कल अपना 37वाँ जन्म दिन मनाया। पठान के गीत बेशरम रंग को लेकर चर्चाओं में आई दीपिका पादुकोण के जन्म दिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के के निर्माताओं ने फिल्म से उनकी पहली झलक साझा करते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण फाइटर के तौर पर नजर आ रही हैं। हालांकि इस पोस्टर में मेकर्स ने अदाकारा दीपिका पादुकोण का चेहरा फिलहाल नहीं दिखाया है। पोस्टर लिखा है—ए होप इन द डार्क—पोस्टर के बैकग्राउण्ड में बादलों की ओट से बाहर निकलते सूरज की पीली रोशनी दिखाई दे रही है। दीपिका पादुकोण को एक ऊँची पहाड़ी के किनारे पर सूरज को देखते हुए दिखाया गया है। दीपिका के इस पोस्टर को देखने के बाद दीपिका के प्रशंसक उनकी इस फिल्म के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अदाकारा दीपिका पादुकोण का ये लुक जारी कर फिल्म की निर्माता कंपनी वैजयंती मूवीज ने ट्वीट शेयर कर लिखा, दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की ढेरों बधाई। गौरतलब है कि इस फिल्म में बाहुबली, साहो और राधेश्याम में हिन्दी भाषी दर्शकों के सामने आ चुके अभिनेता प्रभास लीड रोल में हैं। अदाकारा के जन्मदिन पर सुपरस्टार प्रभास ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। फिल्म स्टार ने इंस्टास्टोरी पर ये पोस्टर शेयर कर लिखा, सुपर गॉर्जियस और टैलेंटेड दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की खास बधाई। ये साल सफलता भरा रहे। साल 2023 अदाकारा दीपिका पादुकोण के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। ये फिल्म इसी महीने जनवरी में सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इसके बाद अदाकारा प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर लेकर थियेटर पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First glimpse of Deepika Padukone released from Project-K, budget of 500 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first glimpse of deepika padukone released from project-k, budget of 500 crores, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved