• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिनय, निर्देशन बखूबी संभाल लेते हैं धनुष : अदिति

Dhanush seamlessly wears actor-director hat: Aditi Rao Hydari - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अभिनेता धनुष के निर्देशन में बन रही फिल्म से तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं। अदिति ने कहा कि धनुष बेहद आसानी से अभिनय और निर्देशन दोनों ही बखूबी संभाल लेते हैं। पहली बार धनुष के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अदिति ने आईएएनएस को बताया, ‘‘बतौर निर्देशक यह उनकी दूसरी फिल्म है और हर किसी को यह देखना चाहिए कि वह कितनी आसानी से फिल्म निर्देशित कर रहे हैं और उसमें अभिनय भी कर रहे हैं। वह कई काम एक साथ कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी अभिनेता हालांकि अच्छे निर्देशक नहीं बन पाते हैं लेकिन धनुष वास्तव में बेहतरीन हैं। वह जानते हैं कि अभिनेता से बेहतरीन काम कैसे निकालना है। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि वह खुद कलाकार हैं।’’
धनुष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है लेकिन यह तमिल और तेलुगू दो भाषाओं में होगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhanush seamlessly wears actor-director hat: Aditi Rao Hydari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanush, aditi rao hydari, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved