• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत में 13 साल बाद धूम मचाने को तैयार है बैकस्ट्रीट ब्वॉयज

Backstreet Boys is ready to make a splash in India after 13 years - Bollywood News in Hindi

भारत में इन दिनों अमेरिकी बैकस्ट्रीट ब्वॉयज की चर्चा हो रही है। वर्ष 2010 में भारत में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाला यह बैंड अब एक बार फिर से भारतीय दौरे पर आ रहा है। बैकस्ट्रीट ब्वॉयज ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी प्रदान की है वह अपने डीएनए वल्र्ड टूर के तहत भारत में 13 साल बाद प्रदर्शन करने जा रहा है। इस खबर से संगीत के प्रेमी खासे उत्साहित हैं। समाचारों के अनुसार यह ग्रुप भारत के दो बड़े शहरों दिल्ली और मुम्बई में अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले बैकस्ट्रीट ब्वॉयज मुंबई के जियो वल्र्ड गार्डन में 4 मई को दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 5 मई को बैकस्ट्रीट ब्वॉयज अपना प्रदर्शन करेगा। गौरतलब है कि इस दफा वल्र्ड फेमस बैंड को भारत में बुक माइ शो और लाइव नेशन ला रहा है। भारत में बैकस्ट्रीट ब्वॉयज का पहले दौरा काफी शानदार था। लोगों ने इस बैंड को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। ज्ञातव्य है कि बैकस्ट्रीट ब्वॉयज को 90 के दशक में एजे मैकलीन, होवी डोरो, केविन रिचर्डसन, निक कार्टर और ब्रायन लिटरेल ने साथ में मिलकर शुरू किया था। वहीं डीएनए वल्र्ड टूर की बात करें तो ये कोरियोग्राफी और अपनी आवाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसने कई हिट गाने दिए हैं जिसमें एज लॉन्ग एज यू लव मी से लेकर डोंट गो ब्रेकिंग माई हार्ट तक का नाम शामिल है। लोगों को ये गाने खूब पसंद आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Backstreet Boys is ready to make a splash in India after 13 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: backstreet boys is ready to make a splash in india after 13 years, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved