• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनिल शर्मा ने ‘जीनियस’ की पटकथा पूरी की

Anil Sharma completes the screenplay of Genius - Bollywood News in Hindi

फिल्मकार अनिल शर्मा ने अपनी नई फिल्म ‘जीनियस’ की पटकथा पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि यह काम 19 महीनों तक चला और अब वह फिल्म के प्री-प्रोडक्शन को लेकर उत्साहित हैं। हुकूमत, ऐलान-ए-जंग, गदर एक प्रेम कथा, सिंह साब द ग्रेट के लिए पहचाने जाने वाले शर्मा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, भगवान के आशीर्वाद से आखिरकार ‘जीनियस’ की पटकथा पूरी हुई। 19 महीने की कडी मेहनत से उत्साहित और प्री-प्रोडक्शन के लिए तैयार हूं। वह इस फिल्म में अपने बेटे उत्कर्ष को हीरो के रूप में लांच कर रहे हैं। शर्मा ने यहां पाखी हेगडे के पीआरके संगठन के उद्घाटन पर संवाददाताओं से कहा, हम जल्द ही अगले महीने या दो महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उनकी फिल्म गदर एक प्रेम कथा भारतीय युवक और पाकिस्तानी युवती की प्रेम कहानी पर आधारित थी। उनसे बेगम जान के पाकिस्तान में रिलीज न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, वह उनका देश है और उनका अधिकार है कि वहां कौन-सी फिल्म रिलीज होगी। हम इस पर कुछ नहीं कह सकते। सनी देओल अभिनीत सिंह साब द ग्रेट शर्मा की इसके पहले अंतिम फिल्म थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anil Sharma completes the screenplay of Genius
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil sharma completes the screenplay of genius, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved