• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'धुरंधर 2’ के बाद संजय दत्त का नया धमाका, ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

After Dhurandhar 2, Sanjay Dutt Drops Another Bombshell: First Look Poster of Aakhri Sawaal Released - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता संजय दत्त इन दिनों आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाइ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2’ में एसपी चौधरी असलम की दमदार भूमिका के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। मूवी में संजय दत्त की एक्टिंग, एक्शन सीन्स, जबरदस्त डॉयलॉग और स्क्रीन प्रजेंस काफी पसंद की जा रही है। इस बीच अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। ‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी। संजय दत्त ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया। इसका जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए। 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में।" पोस्टर में संजय दत्त का एक सीरियस और दमदार लुक नजर आ रहा है।
अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित और निखिल नंदा द्वारा निर्मित ‘आखिरी सवाल’ एक आगामी हिंदी फीचर फिल्म है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। मूवी की स्क्रिट उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।
‘आखिरी सवाल’ फिल्म में संजय दत्त के अलावा, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द घूमेगी।
संजय दत्त देश के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Dhurandhar 2, Sanjay Dutt Drops Another Bombshell: First Look Poster of Aakhri Sawaal Released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay dutt, aakhiri sawaal, first look poster, bollywood film, abhijeet mohan warang, nikhil nanda, rss history, amit sadh, sameera reddy, neetu chandra, tridha choudhury, film release 15 may, dhurandhar 2, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved