• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट वीडियो, देखने के बाद थिरकने लगे दर्शक

Cute video went viral on social media, viewers started dancing after watching it - Weird Stories in Hindi

बारिश के मौसम को प्यार का, रोमांस का मौसम कहा जाता है। इस मौसम में इश्क की बात न हो यह कैसे हो सकता है। बारिश को सिनेमा ने एक अलग अंदाज में दिखाया है। बारिश में फिल्माये गए गीतों को जबरदस्त लोकप्रियता मिलती है इसका सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो जिसमें एक युवा कपल बारिश के मौसम में वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई फिल्म जब वी मेट का गीत तुम से ही. . . को रीक्रिएट करता नजर आया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते वायरल हो गया। यह वीडियो सबसे पहले अनु नामक टि्वटर अकाउंट पर अपलोड किया गया था। इश्क बिना क्या जीना यारों इस बात को ये कपल बेहद अच्छी तरह से साबित कर रहे हैं। बता दें कि इस वायरल वीडियो में एक कपल तेज बारिश में कपल डांस करते नजर आ रहे हैं और शहीद कपूर और करीना कपूर के आइकॉनिक गाने 'तुम से ही' को रीक्रिएट कर रहे हैं।
इस गाने में एक्टर शहीद कपूर और एक्ट्रेस करीना कपूर की धमाकेदार जोड़ी ने फैंस के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ दी है, जिसे आज भी उतना ही प्यार किया जाता है। वहीं इस फिल्म के सभी गाने काफी आइकॉनिक हैं, लेकिन ये एक गाना तुम से ही देखकर आप खुद को बारिश में इन्हीं की तरह नाचने से रोक भी नहीं पाएंगे।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस गाने के एक सीन में शहीद कपूर एक्ट्रेस करीना कपूर यानी आदित्य कश्यप अपनी गीत को याद कर बारिश में उसे इमेजिन कर नाच रहे हैं और उन पलों को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

ठीक इसी तरह से ये कपल भी अपने प्यार भरे मोमेंट को बेहद मासूमियत और क्यूटनेस के साथ रीक्रिएट करता नजर आया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cute video went viral on social media, viewers started dancing after watching it
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cute video went viral on social media, viewers started dancing after watching, jab we met, shahid kapoor, kareena kapoor khan, video viral, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved