चंडीगढ़। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रेजिडेंट विजयपाल सिंह ने शाम को घोषित सीज़फायर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में एक अहम और सराहनीय पहल बताया है। उनका कहना है कि युद्ध जैसे हालातों का असर आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापार, विशेष रूप से छोटे उद्यमों और आम नागरिकों पर गहरा पड़ता है।
पार्टी के अध्यक्ष विजयपाल ने कहा, “हम शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं। सीज़फायर से न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक स्थिरता को भी मजबूती मिलेगी। यह फैसला देश के समग्र विकास और सद्भाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि बीते कुछ समय से तनावपूर्ण माहौल के कारण लोगों में असुरक्षा और अनिश्चितता की भावना बढ़ रही थी। अब जब स्थितियां सामान्य होने की उम्मीद है, तो पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल बनने की संभावना है।
पार्टी अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए इसे ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय करार दिया। उन्होंने कहा, “शांति सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, यह समाज के हर स्तर पर होनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी हर उस कदम के साथ है, जो देश में सौहार्द, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देता है।” पार्टी ने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित पक्ष शांति बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करेंगे, और आने वाला समय सहयोग, विश्वास और विकास से परिपूर्ण होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ 'चमत्कार'
इजरायल ने किया ईरान के टॉप सैन्य कमांडर को मारने का दावा
एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान बम की थी सूचना, 156 यात्री थे सवार
Daily Horoscope