• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

तीन साल बाद बेकर से अलग हुए नोवाक जोकोविक

लंदन। दुनिया में दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक कोच बोरिस बेकर से अलग हो गए हैं। जोकोविक ने दुनिया के पूर्व नंबर एक जर्मन खिलाड़ी बेकर से अलग होने की पुष्टि की। जोकोविक ने एक बयान में कहा कि पिछले तीन बेहद सफल वर्ष एक साथ बिताने के बाद मैंने और बेकर ने संयुक्त रूप से अलग होने का निर्णय लिया है। जोकोविक ने पिछले दिनों ब्रिटेन के एंडी मरे के हाथों नंबर वन की कुर्सी गंवा दी थी। 29 वर्षीय जोकोविक ने कहा कि हमने एक साथ बहुत से लक्ष्य तय किए थे और इसे पूरी तरह से हासिल करने में सफलता भी पाई। मैं बेकर को उनके अपार सहयोग, टीम वर्क, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। दिसंबर 2013 में बेकर से जुडने के बाद जोकोविक ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने इस दौरान कुल 12 ग्रैंडस्लैम खिताब में से 6 जीते। इंडियन एसेस ने आईपीटीएल में यूएई रॉयल्स को दी मात

# रन ठुकवाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं एंडरसन, पहले पर भारतीय

यह भी पढ़े

Web Title-Novak Djokovic splits with coach Boris Becker after 3 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: novak djokovic, coach boris becker, 3 years, djokovic becker, grandslam tennis tournament, iptl, uae royals, sania mirza, rohan bopanna, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved