लंदन। दुनिया में दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक कोच बोरिस बेकर से अलग हो गए हैं। जोकोविक ने दुनिया के पूर्व नंबर एक जर्मन खिलाड़ी बेकर से अलग होने की पुष्टि की। जोकोविक ने एक बयान में कहा कि पिछले तीन बेहद सफल वर्ष एक साथ बिताने के बाद मैंने और बेकर ने संयुक्त रूप से अलग होने का निर्णय लिया है। जोकोविक ने पिछले दिनों ब्रिटेन के एंडी मरे के हाथों नंबर वन की कुर्सी गंवा दी थी।
29 वर्षीय जोकोविक ने कहा कि हमने एक साथ बहुत से लक्ष्य तय किए थे और इसे पूरी तरह से हासिल करने में सफलता भी पाई। मैं बेकर को उनके अपार सहयोग, टीम वर्क, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। दिसंबर 2013 में बेकर से जुडने के बाद जोकोविक ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने इस दौरान कुल 12 ग्रैंडस्लैम खिताब में से 6 जीते।
इंडियन एसेस ने आईपीटीएल में यूएई रॉयल्स को दी मात
# रन ठुकवाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं एंडरसन, पहले पर भारतीय
सिंगापुर। इंडियन एसेस ने इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में
मंगलवार को यूएई रॉयल्स को 26-19 से हरा दिया। इस जीत के बाद वह अंकतालिका
में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। यह एसेस की इस टूर्नामेंट में
तीसरी जीत है। एसेस की कस्र्टन फ्लिपकेंस ने महिला एकल के मुकाबले में
पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एना इवानोविक को 6-3 से मात देते हुए अच्छी शुरुआत
की।
# इन गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं अश्विन, ये हैं टॉप-10
वहीं मिश्रित युगल मुकाबले में एसेस की सानिया मिर्जा और रोहन
बोपन्ना की जोड़ी ने रॉयल्स की मार्टिना हिंगिस और पाब्लो क्यवास की जोड़ी
को 6-3 से मात दी। लीजेंड मुकाबले में एसेस के मार्क फिलिपोसिस ने थॉमस
जॉनसन को 6-3 से हराया। पुरुष एकल में रॉयल्स के थॉमस बर्डिख ने फेलेसियानो
लोपेज को 6-2 से मात दी।
# टेस्ट में धोनी नं.1 भारतीय विकेटकीपर, देखें टॉप-5
एक और अन्य मुकाबले में सिंगापुर स्लैमर्स ने
जापान वॉरियर्स को 29-16 से मात दी। महिला एकल में स्लैमर्स की किकि
बेर्टेस ने पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेलेना जानकोविक को 6-2 से हराते हुए
शानदार शुरुआत की। बेर्टेस ने मिश्रित युगल में भी अपने साथ मार्सेलो मेलो
के साथ मिलकर जेलेना और ज्यां जूलियन रोजेर की जोड़ी को 6-2 से हराया।
पुरुष युगल में रोजेर और फर्नांडो की जोड़ी ने मार्कस बगदादिस और मार्सेलो
की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 6-5 (7-6) से मात दी। पुरुष एकल में निक
किर्गियोस ने एक तरफा मुकाबले में फर्नाडो को 6-1 से हराया।
(IANS)
# ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने