• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 5

पहला टेस्ट : श्रीलंका ने जिम्बाब्वे पर ली विशाल बढ़त

करुणारत्ने 211 के कुल योग पर क्रिस मपोफू का शिकार हुए। उन्होंने 173 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए। डी सिल्वा के रूप में दिन का आखिरी विकेट गिरा। जिम्बाब्वे के लिए पदार्पण मैच खेल रहे कार्ल मुंबा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए हैं। श्रीलंका ने पहली पारी में कुशल परेरा और थरंगा की शतकीय पारियों और 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें करुणारत्ने (56), कौशल सिल्वा (94) और पदार्पण मैच खेल रहे असेला गुणारत्ने (54) के भी अहम योगदान रहे। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान ग्रीम क्रेमर ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। इसके बाद क्रेमर ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और नाबाद 102 रन बनाते हुए जिम्बाब्वे को फॉलोआन से बचाया। क्रेमर ने पीटर मूर (79) के साथ सातवें विकेट के लिए 132 और डोनाल्ड टिरिपानो (46) के साथ सातवें विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर टीम को 373 रनों का सम्मानपूर्ण स्कोर हासिल करने में मदद की। श्रीलंका के लिए पहली पारी में सुरंगा लकमाल और कप्तान रंगना हेराथ ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। शारजाह टेस्ट : पाकिस्तान की दूसरी पारी लडख़ड़ाई

यह भी पढ़े :छठे स्थान पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :कोहली अब भी इनसे पीछे, अक्षर पहली बार...

यह भी पढ़े

Web Title-First Test : Sri Lanka takes big lead against Zimbabwe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, sri lanka, big lead, zimbabwe, graeme cremer, dimuth karunaratne, pakistan, west indies, uae, sharjah, kraigg brathwaite, jason hlder, azhar ali, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved