हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोट्र्स क्लब मैदान पर चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को श्रीलंका ने दूसरी पारी में दिमुथ करुणारत्ने (110) के शतक की बदौलत छह विकेट पर 247 बना लिए हैं और दूसरी पारी के आधार पर 411 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्द ही बंद करना पड़ा और पूरे दिन करीब 59 ओवरों का खेल ही हो सका। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की और पहले सत्र में तीन विकेट हासिल किए, लेकिन धीरे-धीरे उनकी धार मंद पडऩे लगी। दूसरे सत्र में उन्हें दो और तीसरे सत्र में सिर्फ एक विकेट मिला। पहली पारी में 94 रन बनाने वाले कौशल सिल्वा (7) इस बार नहीं चल सके और दिन के सातवें ओवर में 17 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।
कुशल परेरा (17) ने बल्ले से तो ज्यादा योगदान नहीं दिया, लेकिन करुणारत्ने के साथ उन्होंने 55 रनों की अहम साझेदारी जरूर निभाई। कुशल मेंडिस (19) का भी लगभग वही हाल रहा। पहली पारी में नाबाद 110 रन बनाने वाले उपुल थरंगा (1) दूसरा सत्र शुरू होते ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद करुणारत्ने को धनंजय डी सिल्वा (64) का साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत श्रीलंकाई टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा।
यह भी पढ़े :रोहित नं.1 बल्लेबाज, कोहली टॉप-10 में भी नहीं
यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...
करुणारत्ने 211 के कुल योग पर क्रिस मपोफू का शिकार हुए। उन्होंने 173
गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए। डी सिल्वा के रूप में दिन का आखिरी
विकेट गिरा। जिम्बाब्वे के लिए पदार्पण मैच खेल रहे कार्ल मुंबा ने
सर्वाधिक चार विकेट चटकाए हैं। श्रीलंका ने पहली पारी में कुशल परेरा और
थरंगा की शतकीय पारियों और 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें
करुणारत्ने (56), कौशल सिल्वा (94) और पदार्पण मैच खेल रहे असेला गुणारत्ने
(54) के भी अहम योगदान रहे।
जिम्बाब्वे के लिए कप्तान ग्रीम क्रेमर ने
सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। इसके बाद क्रेमर ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और
नाबाद 102 रन बनाते हुए जिम्बाब्वे को फॉलोआन से बचाया। क्रेमर ने पीटर मूर
(79) के साथ सातवें विकेट के लिए 132 और डोनाल्ड टिरिपानो (46) के साथ
सातवें विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर टीम को 373 रनों का
सम्मानपूर्ण स्कोर हासिल करने में मदद की। श्रीलंका के लिए पहली पारी में
सुरंगा लकमाल और कप्तान रंगना हेराथ ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
शारजाह टेस्ट : पाकिस्तान की दूसरी पारी लडख़ड़ाई
यह भी पढ़े :छठे स्थान पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :कोहली अब भी इनसे पीछे, अक्षर पहली बार...
शारजाह।
पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच
का तीसरा दिन वेस्टइंडीज के नाम रहा। कैरेबियाई टीम के निचले क्रम के
बल्लेबाजों ने पहले धैर्यपूर्वक खेलते हुए पहली पारी में 337 रन बनाकर
पाकिस्तानी टीम पर 56 रनों की बढ़त हासिल की और उसके बाद दूसरी पारी खेलने
उतरी पाकिस्तानी टीम के 87 रनों पर चार विकेट भी चटका डाले।
मंगलवार का खेल
खत्म होने तक अजहर अली 45 और सरफराज अहमद 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पाकिस्तान दूसरी पारी में 31 रनों की बढ़त ले चुका है। कैरेबियाई कप्तान
जेसन होल्डर ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पाकिस्तान के तीन
बल्लेबाजों को एक-एक कर जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी।
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...
पहली पारी में
पाकिस्तान के सर्वोच्च स्कोरर समी असलम (7) अभी क्रीज पर जम भी नहीं सके
थे कि होल्डर ने उन्हें 37 के कुल योग पर अल्जारी जोसफ के हाथों कैच करा
दिया। इसके बाद होल्डर ने अपने अगले दो ओवरों में लगातार असद शफीक और यूनुस
खान के रूप में दो और विकेट चटका डाले। दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल
सके। रोस्टन चेस ने कप्तान मिस्बाह उल हक (4) का विकेट चटकाकर तो पाकिस्तान
की कमर ही तोड़ दी। इसके बाद अजहर और सरफराज ने पाकिस्तान को और कोई
नुकसान नहीं होने दिया।
यह भी पढ़े :कोहली अब भी इनसे पीछे, अक्षर पहली बार...
यह भी पढ़े :रोहित नं.1 बल्लेबाज, कोहली टॉप-10 में भी नहीं
इससे पहले छह विकेट पर 244 रन से आगे खेलने उतरी
वेस्टइंडीज ने दिन के पहले सत्र में धैर्यपूर्वक खेला। पहले सत्र में
वेस्टइंडीज ने होल्डर (16) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया और 70 रन
जोड़े। क्रेग ब्रेथवेट (नाबाद 142) की नायाब पारी और देवेंद्र बीशू (20) के
साथ छठे विकेट के लिए निभाई गई 60 रनों की साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज
ने पहली पारी में 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। ब्रेथवेट अंत तक नाबाद रहे।
उन्होंने 318 गेंदों की अपनी संघर्षपूर्ण नायाब पारी में 11 चौके लगाए।
वेस्टइंडीज की इस पारी में चेस (50) और शेनन डाउरिच (47) का भी अहम योगदान
रहा। पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज ने पांच विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद आमिर
को तीन विकेट मिले। पाकिस्तान ने पहली पारी में असलम (74), यूनुस (51),
मिस्बाह (53) और सरफराज (51) की बदौलत पहली पारी में 281 रन बनाए थे।
पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका
है।
(IANS)
यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम