• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विषाक्त पदार्थ खाने वाली युवती की अस्पताल में मौत

young woman dead in hospital from eating toxic substances - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव महरावर निवासी वर्षा की शुक्रवार को जिला आरबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुम्हेर थाना पुलिस वर्षा का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया। जानकारी के अनुसार भरतपुर के कुम्हेर थाना के गांव महरावर निवासी रामकिशन अपने खेतों पर पानी देने गया हुआ था। उसके घर पर उसकी 18 वर्षीय पुत्री वर्षा अकेली थी। उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। वर्षा की मां घर लौटी तो उसने वर्षा को उल्टी करते देखा। इस पर उसने पति रामकिशन को सूचना दी। वर्षा को कुम्हेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। वहां से उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जिला आरबीएम अस्पताल में वर्षा की हालत बिगडऩे पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। वर्षा के परिजन उसे जयपुर ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि वर्षा की मौत हो गई। फिलहाल वर्षा के विषाक्त पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं उसके परिजनों ने भी कोई मामला दर्ज नहीं कराया।

[@ कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज]

यह भी पढ़े

Web Title-young woman dead in hospital from eating toxic substances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: young, woman, dead, hospital, toxic, substances , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved