टोंक। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा है कि राजस्थान का युवा भाजपा के साथ है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा को सत्ता सौंपेगा। सैनी ने सरकारी डाक बंगला टोंक में भारतीय जनता युवा मोर्चा टोंक के कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन सालों में राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में विकास की तरफ बढ़ा है। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को पिछड़े राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया था। वह राज्य अब अग्रणी पंक्ति के राज्यों की गिनती में आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर भाजयुमो संगठन को मजबूती देकर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही मिशन 2018 के लिए अपनी कमर कस लें।
दिल्ली के बजट की फाइल रात 9:25 बजे मिली, मंजूरी के बाद रात 10:05 बजे वापस भेजी गई - एलजी हाउस
आबकारी नीति मामला - ईडी ने कविता को 21 मार्च को फिर बुलाया
क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस का एक और शक्ति प्रदर्शन होगा, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
Daily Horoscope