राजस्थान का युवा भाजपा के साथ : सैनी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017, 4:35 PM (IST)

टोंक। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा है कि राजस्थान का युवा भाजपा के साथ है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा को सत्ता सौंपेगा। सैनी ने सरकारी डाक बंगला टोंक में भारतीय जनता युवा मोर्चा टोंक के कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन सालों में राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में विकास की तरफ बढ़ा है।

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को पिछड़े राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया था। वह राज्य अब अग्रणी पंक्ति के राज्यों की गिनती में आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर भाजयुमो संगठन को मजबूती देकर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही मिशन 2018 के लिए अपनी कमर कस लें।



[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा]

भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि युवा देश की ताकत है, जो आज भाजपा के साथ खड़ा है। युवाओं को संगठन हित में काम करते हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभानी होगी। सम्मेलन को भाजपा जिला महामंत्री दीपक संगत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज शर्मा ने भी संबोधित किया।

[@ इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा]