• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया थाली पीटकर प्रदर्शन

गुरुग्राम। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर नोटबंदी के खिलाफ आज जिला महिला कांग्रेस की ओर से थाली पीटकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहरी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा व ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अन्नू पटौदी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन से डाकखाना चौक होते हुए मुख्य बाजार तक किया गया। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने डाकखाना चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर शहरी व ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और थाली पीटकर प्रदर्शन किया। शहरी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा ने बताया कि सरकार के नोटबंदी के फैसले से आज आम आदमी को हो रही परेशानी को लेकर जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि आज सरकार के नोटबंदी के फैसले को दो महिने हो चुके है लेकिन हालात अभी तक सामान्य नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को बैंक से अपनी सैलरी लेने के लिए भी मारामारी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अन्नू पटौदी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से घरेलू कामकाजी महिलाओं को बड़ी परेशानी हो रही है और उन्हें अपना घर का काम छोडक़र बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार की मनमर्जी का जमकर विरोध करेगी और आम आदमी को रही परेशानियों को इसी तरह प्रमुखता से उठाती रहेगी।

[@ ‘हॉट योगा गुरु’बिक्रम चौधरी हुआ कंगाल]

यह भी पढ़े

Web Title-Women Congress knockout performance against the plate Notbandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women congress knockout performance against the plate notbandi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved