• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी को बिना बताए बेचा मकान, झगड़े में चार घायल

Without telling wife the house sold,  four injured in fights - Ajmer News in Hindi

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रामगंज थाना क्षेत्र की वकील कॉलोनी निवासी मोहनलाल ने परिजनों को बताए बिना अपना घर एजाज अहमद को बेच दिया। मकान जयपुर में रहने वाली मोहनलाल की पत्नी के नाम था। पत्नी और उसके रिश्तेदार सुबह वकील नगर कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचे। वहां मकान को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। रामगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में मोहनलाल ने मकान एजाज अहमद को बेचना बताया है, जिसको लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े

Web Title-Without telling wife the house sold, four injured in fights
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: without, telling, wife, house, sold, four, injured, fights, ajmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved