पत्नी को बिना बताए बेचा मकान, झगड़े में चार घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 सितम्बर 2016, 4:34 PM (IST)

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार रामगंज थाना क्षेत्र की वकील कॉलोनी निवासी मोहनलाल ने परिजनों को बताए बिना अपना घर एजाज अहमद को बेच दिया। मकान जयपुर में रहने वाली मोहनलाल की पत्नी के नाम था। पत्नी और उसके रिश्तेदार सुबह वकील नगर कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचे। वहां मकान को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। रामगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में मोहनलाल ने मकान एजाज अहमद को बेचना बताया है, जिसको लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।