• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं आया दूल्हा

Waited bride on wedding groom not came in mathura - Mathura News in Hindi

मथुरा। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। लड़की दुल्हन के जोड़े में तैयार बैठी थी। पिता बारातियों के स्वागत का इंतजार ही करता रह गया, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। लड़का पक्ष ने अचानक साढ़े तीन लाख रुपए की मांग रख थी। लड़की के पिता ने फोन कर दूल्हे को मनाने का प्रयास किया लेकिन उसने पहले रुपया फिर बारात लगाने की बात बोल फोन काट दिया।थाना रिफाइनरी इलाके के रहने वाले राजाराम (काल्पनिक) ने अपनी बेटी की शादी गांव अगनपुरा गांव निवासी मनोज से तय की थी। राजाराम ने अपनी बेटी की खुशियों के लिए हैसियत से ज्यादा खर्च करने का मन बनाया। छह फरवरी मंगलवार को बारात आनी थी। बारातियों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए इसलिए उसने खूब तैयारियां की।राजाराम ने बताया कि लड़का पक्ष से उसने शादी में छह लाख रुपए खर्च करने का वादा किया था। यह रकम उसकी हैसियत से ज्यादा थी, लेकिन बेटी की खुशियों के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाकर कर्ज लिया। चार फरवरी को राजाराम अपने रिश्तेदारों के साथ मनोज के घर सगाई का शगुन लेकर पहुंचा। गृहस्था के सारे सामान के साथ एक लाख 51 हजार नकद देकर सगाई की रस्म पूरी की। सगाई की रस्म के बाद वो घर आकर अपनी बेटी की शादी में जुट गया।

[@ UP ELECTION: पढ़ें, आखिर क्यों अखिलेश के करिश्मे के सामने नतमस्तक हो गई कांग्रेस]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Waited bride on wedding groom not came in mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: waited, bride, wedding, groom, not, came, mathura, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved