जौनपुर। हिंदुओं पर देश के अंदर चल रहे अत्याचार को अब सहन नहीं किया जायेगा। हिन्दू अब जाग चुका है। हिन्दू अब संघटित होकर अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ लड़ेगा। यह बातें क्षेत्र के कजगांव स्थित रामजानकी मठ पर अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मलेन को संबोधित करते हुए हिन्दू महासभा के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी अम्बुजानंद ने कही।
उन्होंने कहा आज राजनितिक पार्टियां केवल हिंदुओ का वोट लेती है। उनके लिए कोई भी काम नहीं करती है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को जिस तरह से मारा जा रहा है वह निंदनीय है। वहाँ की मुख्यमंत्री मुस्लिम परस्त है। उनके उदासीनता के चलते वहाँ पर हिंदुओ का नरसंहार हुआ। ऐसी सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।
अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हिन्दू खुद अब अपनी रक्षा करेगा। जिस दिन हिन्दू अपने आप पर आ जायेगा उस दिन तथाकथित सेक्यूलर सरकारों की चूलें हिल जायेगी। हिंदुओ की बार बार परीक्षा नहीं ले तो ही उचित होगा। कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। इस मौके पर विमल सिंह,विजय गौतम,रिंकू सिंह,विजय चैरसिया,मनीष सेठ,पल्लू मोदनवाल,शीतल मनोज अग्रहरि आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]
एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए दिया धन्यवाद
पाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौत
कांग्रेस को हर जिले में मजबूत करने के लिए पार्टी ने बनाया प्लान, राहुल गांधी ने दी जानकारी
Daily Horoscope