• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने पार्षदों से जाना नगर-निगम का हाल

took meeting of councilors by mla Dr Gopal Joshi - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। शहर के पश्चिम क्षेत्र के विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा मीटिंग ली। मीटिंग में सभी पार्षदों को क्षेत्र में विकास कार्य के लिए नगर-निगम द्वारा आवंटित 35 लाख रु. की राशि के विकास कार्य पर भी चर्चा हुई, जिसमें अधिकतर पार्षदो ने कार्य प्रक्रियाधीन बताया व जिनके क्षेत्र में अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, उनको जल्द ही शुरू करवाने की कार्रवाई का आश्वासन विधायक ने दिया। मीटिंग में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में अब तक हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। विधायक जोशी ने आगामी पुष्करणा सावे को देखते हुए पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र में सडक़ों व नालियों का निर्माण कार्य व लाइट्स की व्यवस्था के लिए विधायक कोष से कार्य करवाने को कहा। उसके अलावा नगर-निगम प्रशासन को भी विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने पुष्करणा सावे को देखते हुए शहर में विकास कार्य करवाने को कहा। प्रवक्ता विजयमोहन जोशी ने बताया कि मीटिंग के प्रति पार्षदों का रुख सकारात्मक रहा।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

यह भी पढ़े

Web Title-took meeting of councilors by mla Dr Gopal Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr gopal joshi, mla, meeting, councilors, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved