विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने पार्षदों से जाना नगर-निगम का हाल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 दिसम्बर 2016, 10:47 PM (IST)

बीकानेर। शहर के पश्चिम क्षेत्र के विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा मीटिंग ली। मीटिंग में सभी पार्षदों को क्षेत्र में विकास कार्य के लिए नगर-निगम द्वारा आवंटित 35 लाख रु. की राशि के विकास कार्य पर भी चर्चा हुई, जिसमें अधिकतर पार्षदो ने कार्य प्रक्रियाधीन बताया व जिनके क्षेत्र में अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, उनको जल्द ही शुरू करवाने की कार्रवाई का आश्वासन विधायक ने दिया।
मीटिंग में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में अब तक हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। विधायक जोशी ने आगामी पुष्करणा सावे को देखते हुए पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र में सडक़ों व नालियों का निर्माण कार्य व लाइट्स की व्यवस्था के लिए विधायक कोष से कार्य करवाने को कहा। उसके अलावा नगर-निगम प्रशासन को भी विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने पुष्करणा सावे को देखते हुए शहर में विकास कार्य करवाने को कहा। प्रवक्ता विजयमोहन जोशी ने बताया कि मीटिंग के प्रति पार्षदों का रुख सकारात्मक रहा।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]