• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 14

वसुंधरा कैबिनेट में 6 नए मंत्री: किलक,बाबूलाल वर्मा पदोन्नत

जयपुर। राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। तीन बजे बजे शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले राज्यमंत्री अजय सिंह किलक व बाबूलाल वर्मा का प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद विस्तार के तहत सबसे पहले निम्बाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उनके बाद अलवर के बहरोड़ से विधायक डॉ. जसवंत यादव को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद राज्यमंत्री के रूप में सीकर के खंडेला से विधायक बंशीधर बाजिया को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उनके बाद जोधपुर के भोपालगढ़ से विधायक कमसा मेघवाल को भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। मेघवाल के बाद बांसवाड़ा से विधायक धनसिंह रावत को भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। सबसे अंत में डूंगरपुर के चौरासी से विधायक सुशील कटारा को भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इन विधायकों को तिलक लगाकर भाजपा प्रदेश कार्यालय से राजभवन रवाना किया। इस बीच राजभवन में ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। इससे ठीक पहले जिन मंत्रियों को हटाया गया है, उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री राजे को सौंप दिया। असल में तीन साल तक लगातार जिलों के दौरे और मंत्रियों से लिए जाने वाले फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दो आधार मजबूत किए। ये दौरे केवल क्षेत्र में कामकाज को लेकर ही नहीं थे, बल्कि उनके जनप्रतिनिधि कैसा काम कर रहे हैं, उसे लेकर भी थे। बिना किसी प्रकार के खुलासे के वसुंधरा राजे ने अपने दौरे के समय आमजन से भी फीडबैक लिया और अपनी बैक टीम का भी इसमें सहयोग लिया। कई दिन पहले से ही बैकटीम को फील्ड में भेजकर जाना गया कि आखिर उनके जनप्रतिनिधियों की जनता में छवि कैसी है। उसी आधार पर वसुंधरा राजे ने कैबिनेट विस्तार के नाम तय किए हैं। इसके अलावा लगातार मंत्रियों से कामकाज का फीडबैक लेकर और फिर उनके विभागों की बैठकें लेकर कामकाज के तरीकों को भी राजे ने बारीकी से देखा। इसके आधार पर ही विभागों में फेरबदल के साथ दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी किए जाने का फैसला किया गया है।
इनका बढ़ेगा कद


जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-kilak and verma got promotion, 6 new ministers in raje cabinet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: today, expansion, cabinet, minister, resign, cm raje, vasundhara raje, cm vasundhara raje, jaipur, jaipur news, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved