जयपुर। राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। तीन बजे बजे शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले राज्यमंत्री अजय सिंह किलक व बाबूलाल वर्मा का प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद विस्तार के तहत सबसे पहले निम्बाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उनके बाद अलवर के बहरोड़ से विधायक डॉ. जसवंत यादव को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद राज्यमंत्री के रूप में सीकर के खंडेला से विधायक बंशीधर बाजिया को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उनके बाद जोधपुर के भोपालगढ़ से विधायक कमसा मेघवाल को भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। मेघवाल के बाद बांसवाड़ा से विधायक धनसिंह रावत को भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। सबसे अंत में डूंगरपुर के चौरासी से विधायक सुशील कटारा को भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इन विधायकों को तिलक लगाकर भाजपा प्रदेश कार्यालय से राजभवन रवाना किया। इस बीच राजभवन में ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। इससे ठीक पहले जिन मंत्रियों को हटाया गया है, उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री राजे को सौंप दिया। असल में तीन साल तक लगातार जिलों के दौरे और मंत्रियों से लिए जाने वाले फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दो आधार मजबूत किए। ये दौरे केवल क्षेत्र में कामकाज को लेकर ही नहीं थे, बल्कि उनके जनप्रतिनिधि कैसा काम कर रहे हैं, उसे लेकर भी थे। बिना किसी प्रकार के खुलासे के वसुंधरा राजे ने अपने दौरे के समय आमजन से भी फीडबैक लिया और अपनी बैक टीम का भी इसमें सहयोग लिया। कई दिन पहले से ही बैकटीम को फील्ड में भेजकर जाना गया कि आखिर उनके जनप्रतिनिधियों की जनता में छवि कैसी है। उसी आधार पर वसुंधरा राजे ने कैबिनेट विस्तार के नाम तय किए हैं। इसके अलावा लगातार मंत्रियों से कामकाज का फीडबैक लेकर और फिर उनके विभागों की बैठकें लेकर कामकाज के तरीकों को भी राजे ने बारीकी से देखा। इसके आधार पर ही विभागों में फेरबदल के साथ दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी किए जाने का फैसला किया गया है।
इनका बढ़ेगा कद
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
जानकारों के अनुसार चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के पास संसदीय कार्यमंत्री का प्रभार तो रहेगा ही, उन्हें किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनके अलावा उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को यूडीएच मंत्री बनाए जाने की जानकारी मिल रही है। राजपाल सिंह शेखावत को वित्त विभाग सौंपा जा सकता है। संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल को कैबिनेट में लिया जा सकता है। जल संसाधन मंत्री डॉ. किरण माहेश्वरी का भी प्रमोशन होने की बात चल रही है। इनके अलावा यूनुस खान के दो प्रमुख विभागों पीडब्लूडी और परिवहन में से एक को कम किया जा सकता है। प्रभुलाल सैनी का भार भी कम किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना का विभाग भी बदला जा सकता है।
आगे तस्वीरों में देखें...
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज
आगे तस्वीरों में देखें...
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट
आगे तस्वीरों में देखें...
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
आगे तस्वीरों में देखें...
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
आगे तस्वीरों में देखें...
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...
आगे तस्वीरों में देखें...
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
आगे तस्वीरों में देखें...
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
आगे तस्वीरों में देखें...
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
आगे तस्वीरों में देखें...
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
आगे तस्वीरों में देखें...
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
आगे तस्वीरों में देखें...
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
आगे तस्वीरों में देखें...
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह