• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूल में पानी, फिर भी बच्चे आते है पढऩे के लिए

The water in the school, but the children come to read - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। अगर शिक्षा प्राप्त करने का मन में जज्बा हो तो कोई मुश्किल सामने नहीं आती है। ऐसा ही मामला भीलवाड़ा जिले के बनेडा पंचायत समिति स्थित कालसांस में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। यहां बारिश के बाद भरा पानी आज तक भी प्रशासन की लापरवाही के चलते नहीं निकाला गया है , लेकिन छात्रों ने हौसला नहीं हारा और भर पानी में भी स्कुल जाने को मजबूर हैं। वहीं छोटे कालांश के छात्रों को बाहर ही एक पेड नीचे के पढाया जा रहा है। कालसांस ग्राम में स्थि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले करीब 15 दिनों से पानी भरा हुआ है। जिसके कारण 6 से 8 कक्षा के बच्चों को पानी से होकर विद्यालय कक्षों में जाना पड रहा है। वहीं 1 से 5 वीं कक्षा तक के छात्रों को पेड के नीचे पढाया जा रहा है। इनका कहना है कि इस मामले में जिला उप शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने कहा कि हमने इसके लिए सम्बन्धित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा है। पहले ग्रामीणों ने इस पानी को खाली करने पर आपत्ति जतायी थी। जिसके कारण पानी को वहां से नहीं निकाला जा पा रहा था लेकिन अब हमने वहां पर जेसीबी भेजकर पानी के लिए रास्ता बनाया है।

यह भी पढ़े

Web Title-The water in the school, but the children come to read
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water , school, but , children, come , read, bhilwara, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved