स्कूल में पानी, फिर भी बच्चे आते है पढऩे के लिए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 सितम्बर 2016, 4:06 PM (IST)

भीलवाड़ा। अगर शिक्षा प्राप्त करने का मन में जज्बा हो तो कोई मुश्किल सामने नहीं आती है। ऐसा ही मामला भीलवाड़ा जिले के बनेडा पंचायत समिति स्थित कालसांस में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। यहां बारिश के बाद भरा पानी आज तक भी प्रशासन की लापरवाही के चलते नहीं निकाला गया है , लेकिन छात्रों ने हौसला नहीं हारा और भर पानी में भी स्कुल जाने को मजबूर हैं। वहीं छोटे कालांश के छात्रों को बाहर ही एक पेड नीचे के पढाया जा रहा है। कालसांस ग्राम में स्थि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले करीब 15 दिनों से पानी भरा हुआ है। जिसके कारण 6 से 8 कक्षा के बच्चों को पानी से होकर विद्यालय कक्षों में जाना पड रहा है। वहीं 1 से 5 वीं कक्षा तक के छात्रों को पेड के नीचे पढाया जा रहा है।

इनका कहना है कि
इस मामले में जिला उप शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने कहा कि हमने इसके लिए सम्बन्धित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा है। पहले ग्रामीणों ने इस पानी को खाली करने पर आपत्ति जतायी थी। जिसके कारण पानी को वहां से नहीं निकाला जा पा रहा था लेकिन अब हमने वहां पर जेसीबी भेजकर पानी के लिए रास्ता बनाया है।