• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी में जा रहे थे दो परिवार, दोनों की भिड़ीं गाडिय़ां, तीन की मौत

The two family were going in married, Both vehicles hit from each other, Three killed - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। आगरा-जयपुर हाईवे स्थित लुलहारा के समीप शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की गाडिय़ों की भिड़ंत हो गई। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार भरतपुर के एसटीसी हाउसिंग बोर्ड निवासी परिवार के लडक़े की शादी किशनगढ़ (अजमेर) में होनी थी। इसके लिए उनका परिवार शनिवार सुबह रवाना हुआ था। वहीं जयपुर निवासी एक परिवार जयपुर से ग्वालियर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया जा रहा है कि लुलहारा के समीप ग्वालियर जा रहे परिवार की गाड़ी का पहिया अचानक फट गया। इससे उनकी गाड़ी सामने से आ रही दूसरी गाड़ी में टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक लोग हादसे में घायल हो गए। कई घायलों को इलाज के लिए नदबई के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ की हालत बिगड़ती देख उन्हें भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

[# इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The two family were going in married, Both vehicles hit from each other, Three killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two, family, married, both, vehicles, hit, three, killed, accident, agra-jaipur highway, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved