भरतपुर। आगरा-जयपुर हाईवे स्थित लुलहारा के समीप शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की गाडिय़ों की भिड़ंत हो गई। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार भरतपुर के एसटीसी हाउसिंग बोर्ड निवासी परिवार के लडक़े की शादी किशनगढ़ (अजमेर) में होनी थी। इसके लिए उनका परिवार शनिवार सुबह रवाना हुआ था। वहीं जयपुर निवासी एक परिवार जयपुर से ग्वालियर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया जा रहा है कि लुलहारा के समीप ग्वालियर जा रहे परिवार की गाड़ी का पहिया अचानक फट गया। इससे उनकी गाड़ी सामने से आ रही दूसरी गाड़ी में टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक लोग हादसे में घायल हो गए। कई घायलों को इलाज के लिए नदबई के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ की हालत बिगड़ती देख उन्हें भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
[# इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]