• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधिवक्ता पर हुआ जानलेवा हमला

The murderous attack on lawyer in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। घर जा रहे अधिवक्ता पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह से अपने को बचाकर अधिवक्ता घर पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद वह साथियों के साथ थाने पहुंचा, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिला जज से न्याय की गुहार की। बिठूर थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता अंकित दीक्षित देर रात घर बाइक से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने बाइक रोकने का प्रयास किया, बाइक रुकती न देख बदमाशों ने फायर किया। इससे अधिवक्ता बाल-बाल बच गया और घर पर पहुंचकर अपने साथियों को सूचना दी। अधिवक्ता ने बताया कि रात में ही बिठूर थाना पहुंचकर जानलेवा हमले की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने टरका दिया न तो तहरीर ली और न ही मौके पर गये। जिसके बाद अधिवक्ता ने सुबह कानपुर कचहरी में साथी अधिवक्ताओं को घटना से अवगत कराया।
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसएसपी आकाश कुलहरि से शिकायत करने पहुंचे लेकिन एसएसपी के न मिलने पर जिला जज से न्याय की गुहार लगाई गई। अधिवक्ता रमेश सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही हमलवार नहीं पकड़े जाते तो मजबूर होकर अधिवक्ता सड़क पर आंदोलन करेंगे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The murderous attack on lawyer in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murderous, attack, lawyer, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved