कानपुर। घर जा रहे अधिवक्ता पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह से अपने को बचाकर अधिवक्ता घर पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद वह साथियों के साथ थाने पहुंचा, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिला जज से न्याय की गुहार की।
बिठूर थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता अंकित दीक्षित देर रात घर बाइक से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने बाइक रोकने का प्रयास किया, बाइक रुकती न देख बदमाशों ने फायर किया। इससे अधिवक्ता बाल-बाल बच गया और घर पर पहुंचकर अपने साथियों को सूचना दी।
अधिवक्ता ने बताया कि रात में ही बिठूर थाना पहुंचकर जानलेवा हमले की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने टरका दिया न तो तहरीर ली और न ही मौके पर गये। जिसके बाद अधिवक्ता ने सुबह कानपुर कचहरी में साथी अधिवक्ताओं को घटना से अवगत कराया।
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसएसपी आकाश कुलहरि से शिकायत करने पहुंचे लेकिन एसएसपी के न मिलने पर जिला जज से न्याय की गुहार लगाई गई। अधिवक्ता रमेश सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही हमलवार नहीं पकड़े जाते तो मजबूर होकर अधिवक्ता सड़क पर आंदोलन करेंगे।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]