• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

संस्कारों में गिरावट ही बच्चों की दुर्दशा का मुख्य कारण:चतुर्वेदी

आयोग अध्यक्षा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए अधिकारियों सेपूछा तो एसडीएम सुखराम खोखर ने इस दिशा में सार्थक प्रयास करने का विश्वास दिलाया। नगर सरपंच रामजीलाल टेलर ने क्षेत्र में बंधुआ मजदूरी, होटलों एवं रेस्टोरेंटो पर बाल मजदूरी एवं नाता प्रथा को इसके लिए जिम्मेदार बताया। टेलर ने आंगनबाडी केन्द्रों पर पोषाहार का महत्वहीन उपयोग किए जाने की जानकारी देकर सदन को चौंका दिया जिसमें पोषाहार को पशुओं के उपयोग में लेने की जानकारी शामिल थी। प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र से उच्च अध्ययन के लिए आने वाले बच्चों को भय मुक्त करने के लिए मनोचिकित्सकों का शिक्षण संस्थाओं में भ्रमण, पाठयक्रम में बाल अधिकारों को शामिल करने का सुझाव दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि 0 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए जिन्हें बंधुआ मजूदरी, अनाथ, गरीबी, श्रम, पारिवारिक कारणों से शिक्षा व अन्य अधिकारों से वंचित रहना पड रहा है के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई है जिनसे जोडकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। बैठक में बाल कल्याण समिति टोंक के सदस्य राजूलाल गुर्जर, विकास अधिकारी भूराराम, थानाधिकारी उदय सिंह, प्रधानाचार्य गिरधर सिंह, एडवोकेट कन्हैया लाल सैनी, राजपुरा सरपंच रामवतार शर्मा, कांटोली सरपंच ब्रजेश गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-The main reason for the plight of children in decline sacraments
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: main, reason, plight, children, declin, sacraments, tonk, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news in hindi, the main reason for the plight of children in decline sacraments
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved