• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ट्रक से कुचलकर बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा घाटी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। घटना में दो वर्ष की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता ने वाराणसी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मां को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के चौन्दौली गांव के 26 वर्षीय दिनेश यादव अपनी 22 वर्षीय पत्नी अनिता और दो वर्षीय बच्ची रिया को लेकर सोनभद्र के सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा आश्रम पर दर्शन के लिए बाइक से जा रहे थे। अहरौरा घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-The father-daughter was killed after being crushed by truck
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: father, daughter, killed, crushed, truck, mirzapur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved