• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिर्जापुर में मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर गिरफ्तार, 45 गोवंश बरामद

Two Cattle Smugglers Arrested After Encounter in Mirzapur; 45 Cattle Recovered - Mirzapur News in Hindi

मिर्जापुर । मिर्जापुर के अहरौरा पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो शातिर अन्तर्जनपदीय गो तस्करों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 45 गोवंश और कट्टे के साथ कारतूस बरामद किया है। बीती रात अहरौरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए गोवंश बिहार ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बैजू बाबा तपस्थली जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) हिनौता गांव में आरोपियों को रोका। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों गो-तस्कर के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में घायल रामबच्चन यादव और रामप्रकाश यादव को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई। आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा व दो खोखा कारतू और 45 गोवंश को बरामद किया गया है।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पुलिस जानकारी मिली थी कि गाय की तस्करी कर चंदौली के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाब कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी गो तस्करी के केस दर्ज हैं। पुलिस की ओर से इस मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इससे पहले बलिया में भी 23 फरवरी को पुलिस ने 25 हजार के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि हुसैनाबाद मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Cattle Smugglers Arrested After Encounter in Mirzapur; 45 Cattle Recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encounter, mirzapur, cattle smugglers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mirzapur news, mirzapur news in hindi, real time mirzapur city news, real time news, mirzapur news khas khabar, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved