• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

मैनपुरी में पुलिस की क्राइम ब्रान्च की टीम ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, चोरी की दस बाइकें क्राइम ब्रान्च की टीम ने बरामद की है, साथ ही दो लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी करने वाली टीम को एसपी की तरफ से पांच हजार रूपया इनाम देने की घोषणा की गयी है। क्राइम ब्रान्च की टीम को बाइक चोर गिरोह के सदर कोतवाली इलाके में होने की सूचना मिली थी, जिस पर क्राइम ब्रान्च की टीम ने एसपी सुनील सक्सेना के निर्देश पर नगला पाई गांव में छापा मारा। यहां से टीम ने चोरी की दस बाइकें बरामद की हैं, साथ ही दो लोगों हाशिम और शैलेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव इलाके के रहने वाले है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि मैनपुरी में बाइक चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है, आये दिन बाइकों की चोरी यहां हो रही है। यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

यह भी पढ़े

Web Title-The Crime Branch had great success, great bike thief gang busted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mainpuri, the crime branch, the crime branch had great success, great bike thief gang busted, great bike thief, gang busted, bike thief gang busted, crime branch, crime branch had great success, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved