• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास कार्यों के आधार पर यूपी में भाजपा के पक्ष में माहौल: एसपी सिंह बघेल

The atmosphere in Uttar Pradesh is in favor of the BJP based on development work: SP Singh Baghel - Agra News in Hindi

आगरा । एमएलसी चुनाव के परिणाम को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा लोन, पेंशन और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का असर मतदाताओं पर दिखाई देगा। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोगों को आवास और शौचालय मिले हैं। बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, जबकि करोड़ों लोगों को मुद्रा योजना के तहत ऋण मिला है। विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन जैसी सुविधाओं से भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था को इतिहास में सबसे अच्छा बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के साथ बिना पैसे के भर्तियां हो रही हैं। उन्होंने नहरों में पानी की उपलब्धता, सड़कों के निर्माण और एक्सप्रेसवे के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। इन्हीं योजनाओं और विकास कार्यों के कारण आम मतदाताओं का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।
एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें बन रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली का उल्लेख किया। साथ ही, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एनडीए की सरकार होने की बात कही। बघेल ने आगे कहा कि देश के राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए भाजपा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा के पक्ष में परिणाम आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और संगठन की मेहनत के आधार पर आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा। बघेल ने भरोसा जताया कि कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सरकार की नीतियों से पार्टी को राजनीतिक लाभ मिलेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The atmosphere in Uttar Pradesh is in favor of the BJP based on development work: SP Singh Baghel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp singh baghel, uttar pradesh, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved