• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खेल सभी रोगों की रामबाण औषधी

बाड़मेर। विद्यालय स्तर पर वार्षिक खेल दिवस समारोह काआयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्या डॉ. सरोज डबास ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए विद्यार्थियों को खेल-प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीपिका तिवारी, सीनियर डायरेक्टर बोगरा परिवार कल्याण संगठन जालीपा छावनी बाड़मेर ने विद्यार्थियों को कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इस दौरान विद्यालय के शारीरिक शिक्षक तेजाराम मीना ने विद्यालय का वार्षिक खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि खो-खो -14 में विद्यालय की टीम ने राष्ट्रीय स्तर परभाग लिया, एथेलेटिक्स मेंओमप्रकाश ने रजतव पवन कुमार ने ताम्र पदक जीतकर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रियंका ने खो-खो , विक्रम सिंह ने खो-खो, छोटू सिंह ने कबड्डी तथा प्रमोद ने फूटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया । इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर सदनवार विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सेना चिकित्सालय जालीपा छावनी की एक टीम विद्यार्थियों के प्राथमिक उपचार हेतु उपस्थित रह कर अपना योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक खेल मैदान में रहकर विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते नजर आए । यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल? यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

यह भी पढ़े

Web Title-Sports medicine panacea of all diseases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports, medicine, panacea , diseases, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved